আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया को बड़ा झटका, रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर

Published on: February 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. लिमिटेड ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. पिंडली में चोट लगने के कारण रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 में रोहित बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे. इस मैच में रोहित फील्डिंग के लिए नहीं उतरे, लेकिन उनके साथी लोकेश राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी.

http://एकतरफा प्यार में युवक ने महिला टीचर को जिंदा जलाया

न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें टी-20 मैच के दौरान तेजी से एक रन लेने के प्रयास में रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उन्हें 41 गेंद में 60 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा था. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की जगह मयंक अग्रवाल लेंगे, जबकि टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं किया गया है. बीसीसीआई के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘रोहित दौरे से बाहर हो गए हैं.’ भारत को बुधवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है जबकि इसके बाद दो टेस्ट की सीरीज होगी.

http://भारत में मिला कोरोना वायरस का तीसरा मरीज, चीन में अब तक 361 की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now