नई दिल्ली. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग चुका है. सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से आइसलैंड से हो चुकी है. हालांकि यह ग्रहण भारत में 04 बजकर 29 मिनट से दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है. इस वजह से ग्रहण के दौरान शुभ कार्य और पूजा पाठ वर्जित माने जाते हैं. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिस कारण सूर्य की शुभता में कमी आ जाती है. ग्रहण के दौरान भगवत नाम का स्मरण बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है. ग्रहण के बाद गंगा समेत विभिन्न पवित्र नदियों में स्नान का भी महत्व हैं. धर्मग्रंथों के अनुसार, सूतक के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखे जाते हैं.
https://भालुओं के हमले से आदिवासी नेता की मौत
सूर्य ग्रहण का समय
25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार अपराह्न 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू होगा, जो सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में ख़त्म होगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण अपराह्न लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सायंकाल 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा. भारत में यह सूर्य ग्रहण एक घंटे 45 मिनट तक ही देखा जा सकेगा. भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा, यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है.
अपनाएं ये सावधानियां
ग्रहण के सूतक के समय बच्चे, वृद्ध, गर्भवती महिला, एवं रोगी को जरूरी आहार अथवा दवा लेने में कोई दोष नहीं लगता है. गर्भवती महिलाएं ग्रहण खास सावधानी बरतें, चाकू, सुई , इत्यादि से कोई कार्य न करें. सम्भव हो तो टहलें, सोये नहीं तो अच्छा रहेगा. विशेषज्ञों के अनुसार, लोगों को सूर्य ग्रहण नंगी आंख से नहीं देखना चाहिए.
https://प्रदेश की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने सहा सोंटे का प्रहार
राशियों पर असर
साल के इस आखिरी सूर्य ग्रहण का असर अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा. मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का बुरा असर देखने को मिलेगा. कर्क राशि वाले लोगों को इस दौरान धनलाभ होगा. कन्या राशि वालों को इस दौरान हानि हो सकती है. वृश्चिक वालों को धन की हानि होने की संभावना है और धनु राशि वालों इस दौरान लाभ होगा.











