महासमुंद. स्थानीय निकाय के चुनाव करीब है. राजनीतिक दलों के अलावा भी अलग-अलग तैयारियां हो रही है. अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए योग्य प्रत्याशियों के नामों पर विचार विमर्श चल रहे हैं. और यह चर्चा भी तेजी से वायरल हो रही है कि जब एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो दूसरा चायवाला महासमुंद में नगर पालिका का अध्यक्ष क्यों नहीं बन सकता?
http://एपीएल राशन कार्ड फार्म जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी
राजनीति के गलियारों में जोर पकड़ती उल्लेखित जबरदस्त चर्चा की वजह है भाऊराम साहू द्वारा आगामी पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ने की चाहत का सार्वजनिक होना.48 वर्षीय भाऊराम पेशे से चाय सेंटर का संचालक होने के साथ पिछले तीन दशक से भाजपा के ध्वजवाहक हैं. वर्तमान में वह पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में शहर मंडल अध्यक्ष का दायित्व ब-खूबी निभाते आ रहे हैं. पार्टी के अनेक बड़े नेताओं का स्नेह पात्र रहते हुए भाऊराम का पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू (चंपू) और पूर्व मंत्री द्वव बृजमोहन अग्रवाल एवं अजय चंद्राकर के प्रति विशेष अनुराग भी जग जाहिर है. पूर्णत: स्वच्छ छवि, मिलनसार व्यक्तित्व, मजबूत जनाधार, भरपूर उत्साह, पार्टी के कार्यो में निष्ठा और समर्पणयुक्त सक्रियता, धार्मिक कार्यो में महत्वपूर्ण भागीदारी भाऊराम की आम पहचान है.
http://मनोहर ठाकुर अजजा विकास विभाग के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त







