बागबाहरा. विधायक द्वारिकाधीश यादव ने आदिवासी नेता मनोहर ठाकुर को अनुसूचित जनजाति विकास विभाग का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है. नियुक्ति पर जनपद अध्यक्ष शशि चंद्राकार, तेजन चंद्राकर, सिकंदर ठाकुर, गणेश शर्मा, पारस सांखला, संतोष जैन, फुलसिंग ध्रुव, मनोहर पटेल, चंद्रहास साहू, जगमोहन चंद्राकर, बालकृष्ण, उमेश जैन, राजू चंद्राकर, करतार नायक, संतोष यादव, भुवन साहू, राजेन्द्र शर्मा, शिव उपाध्याय सहित कांग्रेसजनों ने बधाई दी है. उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व विधायक यादव ने देवनाथ साहू को जनपद पंचायत सामान्य सभा का प्रतिनिधि और देवानंद निर्मलकर को महासमुंद जिला पंचायत संचार संकर्म क्रांति समिति के लिए विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है.
http://अधिक दर पर शराब बेचने वालों की सेवा समाप्त, प्लेसमेंट एजेंसी पर 2 लाख जुर्माना
दशहरा उत्सव समिति गठित
बागबाहरा. दशहरा उत्सव मनाने के लिए दशहरा उत्सव समिति का गठन करने शहर के नागरिकों का 15 सितंबर को जैन धर्मशाला में बैठक आहूत की गई. बैठक में दस संचालक सदस्यों का नाम प्रस्तावित किया गया. अध्यक्ष नरेश चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत सलूजा और शहजान पासा को बनाया गया है. समिति में विवेकानंद सिंह ठाकुर, लखवीर छाबड़ा, अंकित बागबाहरा, नरेश जैन, उदे चंदेल, यशवंत जिंदल व दशहरा उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष महेश हरपाल को संचालक मंडल बनाया गया.
http://‘मन बैरागी’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में दिखेगी पीएम मोदी की अनसुनी कहानी







