रायपुर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा है कि कोरोना संकट के चलते ल़ॉकडाउन में फँसे प्रवासी मज़दूरों के लौटने पर तत्काल रेल्वे स्टेशन पर ही जाँच की जाए ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव की आशंकाओं पर काबू पाया जा सके. उन्होने कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की रेल्वे स्टेशन पर ही रैपिड टेस्ट किट से जाँच के पुख़्ता इंतज़ाम नहीं होने कारण संक्रमण का ख़तरा बढ़ रहा है. श्री उपासने ने कहा कि अभी बिना जाँच के ही प्रवासी मज़दूरों को क्वॉरंटाइन कर रखे जाने के बाद यदि कोई कोरोना पॉज़िटिव मिलता है तब उसका उपचार होता है लेकिन तब तक क्वॉरंटाइन पीरियड में वह संक्रमण के फैलाव का ख़तरा बढ़ा सकता है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 और नए मरीज मिले, अब 56 एक्टिव केस
इसलिए पहले रेल्वे स्टेशन पर ही जाँच के बाद ही पॉज़ीटिव को सीधे उपचार मुहैया कराया जाए और शेष लोगों को क्वॉरंटाइन कर रखा जाए. श्री उपासने ने इस बात पर भी हैरत जताई कि ग्राम पंचायतों को क्वॉरंटाइन सेंटर्स के संचालन के लिए भी प्रदेश सरकार कोई आर्थिक पैकेज नहीं दे रही है और फंड के अभाव में पंचायतों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश सरकार पंचायतों को क्वॉरंटाइन सेंटर्स के संचालन के लिए पर्याप्त फंड मुहैया कराए. श्री उपासने ले सवाल किया कि जब केंद्र सरकार ने आपदा मद के तहत प्रदेश सरकार को पर्याप्त राशि प्रदान कर रखी है तो फिर उस मद से प्रदेश सरकार पंचायतों को राशि क्यों उपलब्ध नहीं करा रही है?
http://उर्वशी ने शकीरा के गाने पर किया जबरदस्त बैली डांस, देखिए वीडियो







