पिथौरा. क्षेत्र में इस वर्ष खण्ड वर्षा के कारण मात्र सिंचित भूमि पर ही खेती-बाड़ी का काम चल रहा है. असिंचित अधिकांश खेत अब सूखने लगे हैं. कहीं-कहीं खेतों में दरार भी दिखाई देने लगी है. किसानों के अनुसार तत्काल बारिश नहीं हुई तो पहले से पिछड़ चुकी खेती अब और भी पिछड़ जाएगी. कृषि विभाग के अधिकारी डीपी पटेल के अनुसार क्षेत्र में खरीफ फसल के लिए कुल लक्ष्य लगभग 48 हजार हेक्टेयर में से साढ़े 43 हजार हेक्टेयर में बोनी का काम पूर्ण हो चुका है.
जबकि रोपाई में 10 हजार हेक्टेयर में से मात्र आधे में ही रोपाई हुई है. इसके अलावा मक्का बोआई भी 40 हेक्टेयर के लक्ष्य से आधा ही हो पाया है. जबकि उड़द एवं मूंग का सरकारी लक्ष्य 1310 हेक्टेयर रखा गया है जबकि इसकी बोआई मात्र 180 हेक्टेयर में ही हो सकी है. इसी तरह तिलहन, दलहन, मूंगफली भी 400 के लक्ष्य में से मात्र 145 हेक्टेयर में ही बोनी पूर्ण हुई है.
http://Vivo Y72 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इस वर्ष 30 फीसदी कम बारिश
कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष विगत वर्ष हुई 345 मिमी बारिश की तुलना में इस वर्ष करीब 30 फीसदी कम 265 फीसदी बारिश ही रिकॉर्ड की गई है. बारिश नहीं होने और तेज धूप के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती है.
किसानों को सलाह, नमक घोल से बीज को उपचारित करें
स्थानीय कृषि विभाग द्वारा वर्तमान में कम वर्षा के कारण पिछड़ती खेती किसानी में निरंतरता बनाए रखने के लिए किसानों को सुझाव दिया गया है कि किसान 17 फीसदी नमक घोल से बीज को उपचारित कर तैयार करें. इसके अलावा सरकार की योजनाओं को भी अमल में लाएं. राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ लेने के लिए धान के स्थान पर वृक्षारोपण करें. अधिकतम दलहन-तिलहन की खेती करें, इसमें सरकार द्वारा राजीव गांधी न्याय योजना के तहत 10 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जाता है. इसके अलावा धान की खेती में 9 हजार रुपए प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना का लाभ भी किसानों को लेना चाहिए.
http://कोरोना की तीसरी लहर को लेकर केंद्र ने चेताया- अगले 100-125 दिन बेहद अहम
निगम-मंडलों की एक और सूची जारी, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बने अटल श्रीवास्तव https://t.co/Rh6H0QHKIg
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 16, 2021
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत पंजीयन हेतु संयुक्त खातेदार किसानों को अब सिर्फ देना होगा स्व-घोषणा पत्र https://t.co/d1xBN9ZEEk
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 16, 2021







