আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Vivo Y72 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: July 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Vivo Y72 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 20,990 रुपए रखी गई है. इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा गेमिंग मोड और ई स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं. इसमें 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. इस फोन को प्रिज्म मैजिक और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. कंपनी ने इस फोन पर 1,500 रुपए कैशैबक देने का भी ऐलान किया है. Vivo Y72 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है जो एलसीडी है.

http://Oppo Reno 6, 6 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है. ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट पर चलता है. Vivo Y72 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G सहित जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और ये 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

http://Mahindra Bolero Neo भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now