सरायपाली. एक वृद्धा को गंभीर अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हाई ब्लड प्रेशर, खून की कमी से वह जूझ रही थी. स्थिति इतनी खराब थी कि बुजुर्ग महिला को ऑपरेशन करने के लिए उनके शरीर को कई घंटे बाद तैयार किया जा सका. आखिरकार डॉक्टरों की टीम सफल ऑपरेशन करने में कामयाब हुई. परिजनों ने बताया कि बसना निवासी 75 वर्षीया महिला रामशिला बाई साव के कुल्हे की हड्डी टूट जाने और शरीर अत्यंत कमजोर होने पर एसएमडीसी नर्सिंग होम लाया गया. जिस समय महिला को अस्पताल लाया गया उनकी स्थिति इतनी नाजुक थी कि कभी भी जान जा सकती थी, लेकिन अस्पताल संचालक डॉ. भागेश्वर पटेल व डॉक्टरों की टीम उक्त वृद्धा को मौत के मुंह से निकाल लाई, जो अभी स्वस्थ हैं.
https://Asia Cup 2022: कब और कहां देखें मैच, जानिए IND-PAK मुकाबले को लेकर हर जवाब
डॉ.पटेल ने बताया कि जिस समय महिला अस्पताल पहुंचीं उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने पर उन्होंने पाया कि महिला के पैर में सूजन, चलने में असमर्थ, ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था. वह खून की कमी और किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं. ब्लड प्रेशर नार्मल कर और 4 यूनिट खून चढ़ाकर ऑपरेशन के लिए महिला को तैयार किया गया. डॉ. अश्विनी भोई ने महिला का सफल ऑपरेशन किया गया. इससे अगले दिन ही महिला स्वस्थ होकर चलने लगीं. उम्र के अंतिम पड़ाव व गंभीर होने के बावजूद 12 घंटे में ही उनके स्वस्थ होने से परिजनों में हर्ष है और अस्पताल के प्रति उनका विश्वास और बढ़ गया है.
https://सोनाली फोगाट मौत मामले में अब तक 4 गिरफ्तार, बाथरूम से ड्रग्स बरामद







