सूरजपुर. एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को गोली मार दी. फिर उसने खुद को भी गोली मार ली. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती को गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार ये मामला केदारपुर गांव का है. प्रथमदृष्टया में पूरा मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है. गोली मारने वाला युवक उसे पसंद करता था. पर लड़की कई बार इनकार कर चुकी थी. इसी वजह से तैश में आकर देसी कट्टे से युवक ने लड़की पर गोली मार दी.
https://सड़क हादसा : ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौत
बताया गया है कि प्रेमनगर की रहने वाली फाइनल ईयर की छात्रा कॉलेज पहुंची थी. कैंपस में सहेलियों के साथ बैठी हुई थी कि संजय भगत पहुंचा और उसकी सहेलियों को वहां से भाग जाने को बोलते हुए कट्टा निकाल कर लड़की पर गोली चला दी. गोली उसके पेट मे लगी और खून बहने लगा जिससे वह वहीं गिर गई. फिर ये देख युवक ने भी खुद को गोली मार ली. जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना पर पुलिस की टीम अब मौके पर पहुंची गई. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.
https://बड़ा झटका! EPFO ने घटाई ब्याज दर, 40 साल के निचले स्तर पर इंट्रेस्ट रेट







