कोरबा. एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे लमना के पास सुबह 4:30 बजे के आसपास हुआ. बांगो टीआई ने बताया कार में सवार होकर रायपुर जिले से तीन लोग अंबिकापुर जिले के पर्यटन क्षेत्र मैनपाट महोत्सव देखने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान अंबिकापुर की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ इनकी कार की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद 2 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. खबर लगते ही मौके पर टीम गई थी.
https://बड़ा झटका! EPFO ने घटाई ब्याज दर, 40 साल के निचले स्तर पर इंट्रेस्ट रेट
जिसके बाद एक घायल को अस्पताल पहुंचाया गया था. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस की टीम ने मामले में केस दर्ज जांच शुरू की है. घटना के बाद से ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार है. पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में पेट्रोल पंप संचालक और ठेकेदार पंकज झा और राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले टीचर रमेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं बुद्धि नाथ सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है.
https://अक्षरा सिंह ने इस गाने पर दिए गजब के एक्सप्रेशन, वीडियो शेयर कर पूछा ये सवाल







