रायपुर. केंद्र का अनुमान है कि अगस्त माह के अंत तक छत्तीसगढ़ में 63 हजार कोरोना संक्रमित होंगे. वहीं केंद्र के अनुमान पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि हमें और सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी भी हालत में इसे 23 हजार से ऊपर जाने से रोकेंगे. सिंहदेव ने कहा कि कोविड के खिलाफ जंग जारी है. इसे हल्के में लेना अनिश्चित चुनौतियां खड़ा कर सकता है. उन्होंने लोगों से और भी सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होने कहा कि यह महत्वपूर्ण समय है. ऐसे में ज्यादा सावधानी की जरूरत है.
http://इंटरनेट पर धूम मचा रहा है खेसारीलाल का यह गाना, एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया VIDEO
लोगों को भी इसे रोकने के बारे में गंभीर होना पड़ेगा. सिंहदेव ने ट्वीट किया- कोविड से जंग जारी है और इसे हल्के में लेना अनिश्चित चुनौतियां खड़ी कर सकता है. केंद्र सरकार का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में अगस्त तक कोरोना की संख्या 63000 हो सकती है, वहीं हम अपनी जागरूकता और तैयारियों के माध्यम से इस संख्या को 23 हज़ार के पार न जाने देने का पूरा प्रयास करेंगे.
http://गहलोत सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, 21 अगस्त तक सदन स्थगित







