नई दिल्ली. राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत जीत लिया है. सदन ने सरकार द्वारा लाए गए विश्वासमत प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सदन द्वारा मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करने का प्रस्ताव स्वीकार किए जाने की घोषणा की. इसके बाद सदन की कार्रवाई 21 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि विधानसभा में विश्वास मत जीतना उन ताकतों के लिए एक संदेश है जो देश में निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं.
http://सीएम भूपेश ने EIA अधिसूचना के मसौदे पर उठाए सवाल, कहा- सतत विकास की प्रक्रिया होगी बाधित
उनकी हर रणनीति राजस्थान में विफल रही. यह लोगों की हमारे प्रति अटूट आस्था और हमारे कांग्रेस विधायकों की एकता है जिसने यह जीत दिलाई है. इससे पहले उन्होने कहा कि आज बीजेपी के लोग बगुला भगत बन रहे हैं. सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली है. मैं 69 साल का हो गया, 50 साल से राजनीति में हूं. मैं आज लोकतंत्र को लेकर चिंतित हूं. सीएम गहलोत ने कहा कि सम्माननीय नेता प्रतिपक्ष को कहना चाहूंगा कि आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लो, मैं आपको कहता हूं कि मैं राजस्थान की सरकार को गिरने नहीं दूंगा.
http://यहां कोरोना के अब तक 23 मामले, हॉटस्पॉट की ओर बढ़ रहा नगर!
Winning the trust vote in the Assembly is a message to the forces that are trying to destabilize elected govts in the country. Their every tactic failed in Rajasthan.
It is the people’s unwavering trust in us & unity of our Congress MLAs that has brought this victory.— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 14, 2020









