আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिंगर सरिता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिली लाश

Published on: February 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. हरियाणा के सोनीपत में रहने वाली मशहूर रागनी सिंगर सरिता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सरिता की लाश सोमवार को उनके घर के अंदर मिली थी और उनके मुंह से खून आ रहा था. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या. पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सरिता चौधरी प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर के पद पर तैनात थीं और अपने परिवार के साथ सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के अपने घर में रहती थीं.

https://रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पूरा दफ्तर, अधिकारी बोलीं- कोई मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए तो कैसे मना करें

सरिता के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा. बेटी यूपीएससी की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा भी पढ़ाई कर रहा है. सरिता की मौत की खबर से उनके परिजनों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत किन हालातों में हुई. इस मामले की जांच कर रही पुलिस मृतका के परिजनों और पड़ोसियों के अलावा और जानने वालों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने एकत्र किए हैं. बता दें कि हरियाणवी रागनी कलाकार सरिता चौधरी हरियाणा की प्रसिद्ध लोक गायिकाओं में से एक थीं. हरियाणा में रागनी और स्टेज शो में उन्होंने खूब नाम कमाया था.

https://AMO Jaunty Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में 120 किमी की रेंज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now