আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिंगर केके के बच्चों ने गाया ‘यारों’ का ट्रिब्यूट वर्जन, शान समेत इन सिंगर्स ने दिया साथ

Published on: August 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फ्रेंडशिप डे से पहले दिवंगत सिंगर केके के बच्चों तमारा कृष्णा और नकुल कृष्णा ने शान, बेनी दयाल, पापोन और कई सिंगर्स के साथ मिलकर ‘यारों’ का नया वर्जन क्रिएट किया है, जोकि लॉन्च भी हो गया है. इस रिक्रिएट सॉन्ग के वीडियो केके के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है. इसमें नकुल और तमारा को पापोन, शान, बेनी दयाल और ध्वनि भानुशाली के साथ गाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत केके के एक पुराने वीडियो क्लिप से होती है, जिसमें वह यारों गाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद उनके बेटी और बेटे तमारा और कुणाल गाते हुए नजर आते हैं. तमारा और कुणाल के साथ शान, बेनी दयाल, ध्वनि भानुशाली भी इस गाने को गा रही हैं.

https://हम देश नहीं चला सकते, SC ने क्यों कही ये बात?

केके इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया- हम आप सभी के लिए ‘यारों’ की इस प्रस्तुति को लाने के लिए उत्साहित हैं. केके हमेशा से तमारा और नकुल के साथ रिकॉर्ड और परफॉर्म करना चाहते थे और इस तरह वे अब एक खास मायने में उनकी इच्छा पूरी कर रहे हैं. इसके कैप्शन में आगे लिखा है- सॉन्ग के इस ट्रिब्यूट वर्जन के साथ शान, पापोन, बेनी दयाल और ध्वनि भानुशाली सपोर्ट कर रहे हैं. इनकी हम इस सॉन्ग के लिए आवाज और सपोर्ट देने के लिए गहराई से सराहना करते हैं. आशा है कि आप सभी को इसे सुनने में उतना ही आनंद आया होगा जितना हमें इसे बनाने में मिला.

https://नया सावन सॉन्ग ‘भोलेनाथ चले आओ’ रिलीज, शिव भक्ति में डूबीं अक्षरा

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now