नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपना नया सावन सॉन्ग ‘भोलेनाथ चले आओ’ रिलीज किया है. वीडियो में वे पूरी तरह से भगवान शंकर की भक्ति में डूबी दिख रही हैं. सही मायने में देखा जाए तो उनका ये गाना अब तक लॉन्च हो चुके बोलबम म्यूजिक एल्बम से सबसे शानदार है. इस गाने को एक्ट्रेस ने गोरखपुर के खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया है जिसमें गोरखनाथ मंदिर के दर्शन होते हैं. वीडियो का पिक्चराइजेशन देखते ही बनता है और इसके दृश्य बहुत ही मनमोहक हैं.
https://आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट, लोन की EMI में होगा इजाफा
गाने को अक्षरा सिंह ने ही आवाज दी है और वे ही इस सॉन्ग की सोलो एक्ट्रेस हैं. वीडियो में अक्षरा सादगी भरे अंदाज में दिल से भोले को याद करती दिख रही हैं. इस गाने को एक्ट्रेस ने 1 अगस्त 2022 को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल Akshara Singh Official पर रिलीज किया है. अभिनेत्री ने इस गाने का एक रील बनाकर भी शेयर किया है जिसमें वे मिनि स्कर्ट पहने मॉडर्न लुक में शिव की प्रार्थना कर रही हैं. वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा, मेरा तो सहारा ही मेरा बाबा है.
https://प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कल से झमाझम बारिश की संभावना










