पिथौरा. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा ने सोमवार को स्थानीय बस स्टैंड में एक दिवसीय मौन सत्याग्रह आंदोलन किया. संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव की उपस्थिति में आयोजित उक्त सत्याग्रह के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने बताया कि उत्तरप्रदेश की दलित बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ बलात्कार एवं हत्या के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश पुलिस ओर सत्ता के गुंडों द्वारा की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेसजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मौन सत्याग्रह किया.
http://महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में तत्परता से करें कार्रवाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीजीपी
सत्याग्रह के अंत में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन भी सौंपा गया. कार्यक्रम में मुख्यत: पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव रंजीत कोसरिया, वरिष्ठ कांग्रेसी कुलवंत खनूजा, प्रेमलाल सिन्हा, पूर्व जिला महामंत्री अरविंदर छाबड़ा, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस सन्नी रोहिल्ला, जनपद पंचायत सभापति जितेंद्र सिन्हा, राजू सिन्हा, काशीराम शर्मा, बुधेश्वर डड़सेना, आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मलिक, हरमिंदर उजाला, सरजू तिवारी, विद्याधर पटेल, युगल यादव, इंद्रजीत खनूजा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष उमर हसन, कमलेश बारीक, पवन रात्रे, सुदर्शन मुन्ना, लेखराम दीवान, कनक तिवारी, नवीन प्रधान, साधुराम खुंटे, मोहन ठाकुर, राजा यादव उपस्थित रहे.
http://युकां ने निकाला आक्रोश जुलूस, मोदी-योगी का पुतला फूंका







