खल्लारी. छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में पूरे छत्तीसगढ़ में होने वाले आंदोलन का कार्यक्रम और मोदी जी को लिखे जाने वाले पत्र का प्रारूप जारी करते हुए बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार को राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व व सैकड़ों कांग्रेसजनों की उपस्थिति में हुई बैठक में एक वृहद आंदोलन की रूप रेखा बनाई गई है. इसी तारतम्य में ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन 8 नवंबर को रायपुर संभाग के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों में किया जाएगा. जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन 11 नवम्बर को रायपुर संभाग के समस्त जिला मुख्यालयों में किया जाएगा.
http://अवैध रेत तस्करों का मनोबल है मजबूत : कौशिक
वहीं इस तरह से प्रदेश स्तरीय किसानों और आमजनों का हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए हस्ताक्षरयुक्त पत्र 10 नवंबर तक जिला मुख्यालय तथा 11 नवंबर को जिला मुख्यालय से प्रस्थान कर 12 नवंबर तक प्रदेश मुख्यालय पहुंचाना है. आगे 13 नवंबर को प्रदेश मुख्यालय से एआईसीसी नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करना निर्देशित है. इसी कड़ी में बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के द्वारा भी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत 4 नवंबर को खल्लारी के साप्ताहिक बाजार स्थल से ब्लॉक कमेटी के कोषाध्यक्ष तारेश साहू ने की. इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से बरूण यादव, इन्द्र चौहान, कबीर साहू, रोहित यादव, दीपक पटेल, मिल्लू साहू, डिगन रात्रे, मनहरण गुप्ता, राहुल कुलदीप आदि उपस्थित थे.
http://44 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी, देखिए सूची







