रायपुर. नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब अवैध रेत तस्करों के गढ़ के रूप में होने लगी है. रेत माफियाओं का मनोबल इतना मजबूत है कि बेबाकी से रेत अवैध उत्खनन कर महंगे दर पर बेच रहे हैं. आखिरकार इनके पीछे किसका संरक्षण हैं, यह भी उजागर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बैंकुण्ठपुर में जैसी घटना सामने आयी है, उससे भी यह ज़ाहिर होता है कि प्रशासनिक संरक्षण में अवैध रेत तस्करी का काम जारी है. आखिरकार प्रदेश में संबंधित मंत्रालय क्या कर रहा है. इस तरह से लगातार अवैध रेत की तस्करी हो रही है. वहीं कांग्रेस की सरकार लगातार दावा करती है कि तस्करी रोकने ठोस नीति बनाई गई है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है.
http://44 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी, देखिए सूची
पूरे प्रदेश में रेत तस्करी को लेकर भयावह स्थिति है. 24 घंटे रेत के घाटों में अवैध उत्खनन हो रहा है और ओवर लोड करके भारी कीमत पर बेची जा रही है. उन्होंने कहा कि कहीं सत्ताधारी और रसूखदार लोग इस अवैध रेत के उत्खनन में तो नहीं है, जिसकी वजह से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. प्रदेश के हर जिले में रेत उत्खनन को लेकर लगातार खबरें आ रही है लेकिन विभाग का अमला कार्रवाई करने में पूरी तरह से नाकाम है. नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि अवैध रेत माफियाओं का मनोबल इतना मजबूत हो गया है कि उन पर किसी तरह का दबाव व कार्रवाई से भयभीत नहीं है और लगातार अवैध रेत के उत्खनन में सक्रिय है.
http://लापरवाह पटवारियों के विरुद्ध कार्रवाई, एक निलंबित, दो को नोटिस







