नई दिल्ली. पंजाब पुलिस ने रविवार को मुंबई हवाई अड्डे से गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड की गिरफ्तार किया है. दीपक टीनू गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी है. खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने महिला को उस समय पकड़ लिया जब वह मालदीव भागने की फिराक में थी. बताया जा रहा है कि इसी युवती ने दीपक टीनू की पुलिस हिरासत में भागने में मदद की थी. अब पुलिस टीनू की गर्लफ्रेंड से पूछताछ के बाद फरार टीनू को पकड़ने के प्रयास करेगी.
https://भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, श्रेयस-किशन चमके
पंजाब पुलिस के मुताबिक, महिला ने मानसा से अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की हिरासत से भागने में दीपक की मदद की थी. दीपक टीनू जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक है. टीनू पिछले हफ्ते मानसा जिले में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था. पुलिस ने कहा कि टीनू एक निजी वाहन से रिमांड पर कपूरथला जेल से मनसा लाए जाने के दौरान अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) के अधिकारियों को चकमा देने में कामयाब रहा.
https://भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी सख्त कार्रवाई, 3 साल से जमे पटवारियों का तबादला के निर्देश









