नई दिल्ली. रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया है. अपने सहकलाकार के निधन पर राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है. अरुण गोविल ने लिखा- श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी. एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति. उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे.
http://अंग्रेजी शराब दुकान का गार्ड महुआ शराब के साथ गिरफ्तार
वहीं सुनील ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा- हमारे सहकलाकार जिन्होंने रामायण में बाली और सुग्रीव की भूमिका निभाई थी, उनके अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. ईश्वर उनके परिवार को दुख के समय में संभलने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे. सुनील लहरी ने अखबार की जो कटिंग शेयर की है उसमें उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक श्याम सुंदर पिंजौर की लालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासी थे. वह पिछले काफी वक्त से कैंसर से लड़ रहे थे.
http://हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद, आरोपित महिला गिरफ्तार










