रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा आज जारी आदेशानुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में आंशिक फेरबदल किया गया है. आदेशानुसार सोनमणि बोरा को सचिव संसदीय कार्य विभाग के साथ-साथ सचिव, राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा निम्न अधिकारियों को वर्तमान कर्तव्यों के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जिसमें परदेशी सिद्धार्थ को सचिव, संस्कृति विभाग, अन्बलगन पी. को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन विभाग, अलरमेलमंगई डी. को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) उच्च शिक्षा विभाग और सी.आर. प्रसन्ना को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जारी आदेशानुसार संजय अग्रवाल को अपर कलेक्टर कोरबा, रवि मित्तल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला महासमुंद के रूप में पदस्थ किया गया है. जीवन किशोर ध्रुव के पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश को निरस्त किया गया.

http://IND vs SA : पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान
विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित विधायक देवती को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ
रायपुर. विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने आज विधानसभा स्थित अपने कक्ष में नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती देवती कर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीमती कर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, विद्यायक मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इस अवसर पर उपस्थित थे।
http://जेसीसीजे नेता व पूर्व विधायक परेश बागबहरा भाजपा में शामिल







