नई दिल्ली. रामायण-महाभारत के बाद अब श्री कृष्णा भी दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा. प्रसार भारती ने ट्वीट कर फैंस को ये खुशखबरी दी है. श्री कृष्णा का टीजर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- जल्द आ रहा है श्री कृष्णा डीडी नेशनल पर. हालांकि अभी ये शो कब से टेलीकास्ट किया जाएगा इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है. लगातार ये मांग उठ रही थी कि रामानंद सागर द्वारा बनाई गई टीवी सीरियल ‘श्री कृष्णा’ को दोबारा से शुरू किया जाए. जिसके चलते दूरदर्शन और प्रसार भारती ने इस धारावाहिक को दिखाने का निर्णय लिया है.
http://आबादी 23 सौ और काम मिल रहा है मात्र 8 लोगों को…!
बता दें कि रामानंद आर्ट्स के प्रोडक्शन में बना ये सीरियल सबसे पहले 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और बाद में 1996 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था. श्री कृष्णा में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण और विष्णु का रोल प्ले किया था. वहीं स्वपनिल जोशी ने युवा कृष्णा का रोल निभाया था. बता दें कि दूरदर्शन पर पहले से ही ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘चाणक्य’, ‘शक्तिमान’, ‘देख भाई देख’ जैसे शोज की वापसी हो चुकी हैं. अब ‘श्री कृष्णा’ की टीवी पर वापसी की खबर ने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट और बढ़ा दी है.
http://VIDEO : लारा दत्ता-रिंकू राजगुरु की वेब सीरीज ‘हंड्रेड’ का ट्रेलर रिलीज
Coming Soon! #ShriKrishna on @DDNational.#StayHome pic.twitter.com/1SD1RveGwi
— Prasar Bharati प्रसार भारती (@prasarbharati) April 23, 2020










