नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. पिछले साल भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर चोटिल होकर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) जाएंगे.
https://मिस यूनिवर्स में हरनाज संधू का उड़ा मजाक, ये है वजन बढ़ने की वजह
चयन समिति ने श्रेयस अय्यर की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है. बता दें कि भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बुधवार (18 जनवरी) से होगा. पहला मुकाबला हैदराबाद में 18 जनवरी को होगा. जबकि दूसरा वनडे मैच 21 जनवरी को रायपुर और तीसरा मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेले जाने हैं.
https://इंटरनेट पर वायरल हुआ सिद्धार्थ शुक्ला के हमशक्ल का वीडियो
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की अपडेटेड वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.
https://नेपाल विमान हादसा : 3 दोस्तों की गई जान, लेकिन 2 ऐसे मौत के मुंह से बचे











