আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहली बार मीडिया के सामने आए श्रद्धा के पिता, आफताब को लेकर कही बड़ी बात

Published on: December 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दई गई है. वहीं शुक्रवार को श्रद्धा के पिता विकास वालकर ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उसके बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि बच्चों को 18 साल का (बालिग) होते ही जो कानूनी आजादी मिल जाती है, उसमें संशोधन करने की जरूरत है. इसी कानून की वजह से मुझे आज यह दर्द झेलना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आफताब को फांसी होनी चाहिए. श्रद्धा के पिता ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि तुलिंज पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई नहीं की.

https://सोनाखान में तीन दिवसीय महोत्सव प्रारंभ, मुख्यमंत्री कल करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

वह अगर सही समय पर कार्रवाई करती तो आज मेरी बेटी जिंदा होती. अब दिल्ली पुलिस और वसई पुलिस की जांच सही तरीके से चल रही है. उन्होंने कहा कि मुझे मेरी बेटी के लिए न्याय चाहिए. आफताब को फांसी की सजा होनी चाहिए. आफताब ने मेरी बेटी का जिस तरह से हत्या की, उसको भी उसी तरह सबक मिलने की उम्मीद है. उन्होंने डेटिंग ऐप सख्ती बढ़ाने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि डेटिंग ऐप पर भी सख्ती बरतनी चाहिए. बच्चों को धर्म की सही शिक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि 18 साल की आयु के बाद व्यक्ति को जो स्वतंत्रता मिल जाती है, उस पर विचार होना चाहिए, क्योंकि उसी कारण से हमें ज्यादा तकलीफ हुई.

https://IND vs BAN: तीसरे वनडे के लिए इस गेंदबाज की टीम में हुई एंट्री, राहुल को मिली कप्तानी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now