नई दिल्ली. आम आदमी को एक और झटका लगा है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. तेल कंपनियां ने नॉन सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपए का इजाफा कर दिया है. वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए से बढ़कर 899.50 रुपए का हो गया है. पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल दो रुपए कम चुकाने पड़ेंगे. कोलकाता में 926 रुपए और चेन्नई में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 915.50 रुपए में मिलेगा.
https://रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन
इससे पहले एक अक्टूबर को दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 1693 रुपए से बढ़कर 1736.50 रुपये हो गई थी. कोलकाता में इसका दाम 1805.5 रुपए, मुंबई में 1685 रुपए और चेन्नई में 1867.5 रुपए का हो गया था. बता दें कि मौजूदा समय में सरकार कुछ ग्राहकों को एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है. अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं. गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है. इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं.
https://लखीमपुर बवाल पर मंत्री बोले- घटनास्थल पर बेटे के होने का सबूत मिला तो इस्तीफा दे दूंगा










