नई दिल्ली. लोकप्रिय सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. वे अरविंद त्रिवेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बीती रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया. एक्टर की मौत की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है. अरविंद के निधन पर उनके साथ काम कर चुके स्टार्स ने शोक जताया है. रामायण के राम यानी एक्टर अरुण गोविल ने ट्वीट किया- आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया.
https://‘सनक’ का ट्रेलर रिलीज, विद्युत जामवाल ने दिखाया दमदार एक्शन
नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे. बता दें कि अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था. उन्होंने गुजराती रंगमंच से अपने करियर की शुरुआत की थी. गुजराती सिनेमा में कई वर्षों तक उनका योगदान रहा. गुजराती दर्शकों के बीच उन्हें अच्छी खासी पहचान मिली और अपने शानदार अभिनय के लिए वे सम्मानित भी किए जा चुके हैं. अरविंद त्रिवेदी ने कम से कम 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया है.
https://जैमी लीवर ने की सोनम कपूर की जबरदस्त मिमिक्री, वीडियो वायरल










