नई दिल्ली. टीम इंडिया को तीसरे टेस्ट से पहले झटका लगा है. चोटिल उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हो गए हैं. वह सीरीज के बाकी दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे. उमेश भारत लौट रहे हैं. उमेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के दौरान पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लंगड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा था. भारत को पहले ही मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा की कमी खल रही है जो चोटिल हैं. अब उमेश के चोटिल होने से चार मैचों की सीरीज में उसकी परेशानी बढ़ गई है.
http://जल्द आने वाली है कोरोना वैक्सीन, 2021 का मंत्र- दवाई भी और कड़ाई भी : पीएम मोदी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन चोटिल उमेश यादव की जगह शार्दुल ठाकुर को उतार सकता है. बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि टी नटराजन के प्रदर्शन से सभी रोमांचित हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने तमिलनाडु के लिए मात्र एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है. वहीं, शार्दुल मुंबई के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते आए हैं. शार्दुल बदकिस्मत था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट से उसे चोट के कारण एक भी ओवर फेंके बिना बाहर होना पड़ा. वह अंतिम एकादश में उमेश की जगह ले सकता है.
http://एक बार फिर बढ़ी तारीख, अब 10 तक फाइल करें अपना ITR











