আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे 2 वनडे से बाहर हुआ ये बल्लेबाज

Published on: March 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कंधे में लगी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाकी बचे 2 मैचों से बाहर हो गए हैं. उन्हें यह चोट पहले वनडे मैच के दौरान लगी थी. श्रेयस अय्यर के बाएं कंधे की हड्डी फील्डिंग के दौरान खिसक गई थी. श्रेयस के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने कहा था कि श्रेयस अय्यर के बाएं कंधे की हड्डी फील्डिंग के दौरान 8वें ओवर में खिसक गई. उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है और वह इस मैच में आगे नहीं खेल सकेंगे. ये घटना तब हुई, जब शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के शॉट पर श्रेयस ने गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाई. वह दर्द से कराहते दिखे.

http://जांच टीम के सामने पत्रकार से मारपीट, आईजी को ज्ञापन

टीम के फीजियो नितिन पटेल उनकी मदद के लिए मैदान पर पहुंचे और बाद में उन्हें बाहर ले जाया गया. श्रेयस अय्यर की जगह शुभमन गिल मैदान में फील्डिंग करने उतरे थे. श्रेयस के आईपीएल-14 के पहले हाफ में भी खेलने पर संदेह है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि श्रेयस के आईपीएल के पहले हाफ में खेलने की संभावना कम है. बता दें कि श्रेयस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स पिछले आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी. श्रेयस की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ या सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन को सौंपी जा सकती है.

http://कैबिनेट का फैसला, इन 7 शहरों में लगेगा संडे लॉकडाउन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now