नई दिल्ली. टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत राजकोट वनडे से बाहर हो गए हैं. मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान गेंद उनके सिर पर लग गई थी जिसके बाद उन्हें चक्कर आए थे. इस वजह से वो विकेटकीपिंग भी नहीं कर पाए और उनकी जगह केएल राहुल ने ये जिम्मेदारी संभाली थी. खबर के मुताबिक ऋषभ पंत अब राजकोट नहीं जाएंगे, उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरू में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी भेजा जाएगा. बता दें भारतीय पारी के 44वें ओवर में ऋषभ पंत ने पैट कमिंस की शॉर्ट गेंद पर पुल मारने की कोशिश की.
http://इस लड़के का डांस देख ऋतिक हुए हैरान, वीडियो शेयर कर पूछा- कौन है ये?
इस दौरान गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर सीधे हेलमेट पर जा लगी. पंत आउट भी हो गए और पैवेलियन लौटते वक्त उनके सिर में दर्द भी हुआ. इस वजह से पंत विकेटकीपिंग करने नहीं उतरे और केएल राहुल को ये जिम्मा सौंपा गया. बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘ऋषभ पंत अन्य सदस्यों के साथ राजकोट नहीं जाएंगे. वह बाद में टीम से जुड़ जाएंगे.’ उन्होंने कहा, ‘सामान्य तौर पर जिस खिलाड़ी को सिर में गेंद लगती है, उसे 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाता है.’
http://फांसी के लिए जल्लाद को मिलेंगे हजारों, जेल में निर्भया के दोषियों ने की इतनी कमाई











