আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया को झटका, जसप्रीत बुमराह भी चौथे टेस्ट से बाहर

Published on: January 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. चोटों से जूझ रही टीम इंडिया को मंगलवार को एक और झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए. न्यूज एजेंसी के मुताबिक बुमराह को पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों (एब्डोमिनल स्ट्रेन) में खिंचाव है. वहीं, हनुमा विहारी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव और रविंद्र जडेजा अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से पहले ही ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. इसके अलावा लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी और उमेश यादव भी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे.

http://SC ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक, 4 सदस्यों की बनाई कमेटी

बुमराह की जगह टी नटराजन और जडेजा की जगह शार्दूल ठाकुर को चौथे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है. ऋषभ पंत विकेटकीपिंग की जगह बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं. ऐसे में ऋद्धिमान साहा विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्र के हवाले से एजेंसी ने बताया कि स्कैन रिपोर्ट्स के मुताबिक बुमराह एब्डोमिनल स्ट्रेन से जूझ रहे हैं. भारतीय टीम नहीं चाहती कि उनकी चोट कोई गंभीर रूप ले. बीसीसीआई के मुताबिक वे इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया जाएगा.

http://गढ़गांव की कुछ बातें अब तक हैं अनसुलझी, यहां विराजे हैं दक्षिणमुखी हनुमान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now