नई दिल्ली. राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. इस तरह गुजरात के पांच कांग्रेस विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. गुजरात कांग्रेस के पांच विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है. खबरों के मुताबिक रविवार को कांग्रेस के 5 विधायकों प्रवीण मारू, मंगल गावित, सोमाभाई पटेल, जेवी काकड़िया और प्रद्युम्न जडेजा ने इस्तीफा दे दिया है.
http://कोरोना वायरस से संभलने के लिए 30 दिन, नहीं तो भयावह होगा तीसरा स्टेज
बता दें कि मध्य प्रदेश की सियासी उठापटक के बीच राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने गुजरात में एहतियातन कदम उठाने शुरू किए थे. शनिवार को कांग्रेस ने गुजरात के अपने 14 विधायकों को जयपुर शिफ्ट किया था 36 और विधायकों को भी राजस्थान भेजा जा सकता है. सभी विधायकों को एक रिजॉर्ट में ले जाया गया है. विधायकों को मोबाइल न रखने की हिदायत दी गई है. वे परिवार या परिचित से मुलाकात भी नहीं कर सकते. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को कांग्रेस हाईकमान सबसे सुरक्षित मानकर चल रही है.
http://कमलनाथ सरकार का बहुमत परीक्षण कल, कांग्रेस-भाजपा ने जारी किया व्हिप









