আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्रियों में 12 सिंधिया गुट के

Published on: July 2, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में कुल 28 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं. गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.

http://तीर और टंगिए से वार कर नक्सलियों ने की सहायक आरक्षक की हत्या

इसके बाद भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. गुरुवार को 28 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ अब शिवराज के मंत्रिमंडल में 34 मंत्री हो गए है. गुरुवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 12 नेता मंत्री बने हैं. इनमें महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, प्रद्युमन सिंह तोमर, इमरती देवी, राजवर्धन सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदौरिया, हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह और एंदल सिंह कसाना है.

http://इम्युनिटी बूस्टर के तौर पर पतंजलि को मिली कोरोनिल बेचने की इजाजत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now