আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उद्धव ठाकरे के सीएम न बनने से दुखी शिवसेना समर्थक ने काटी हाथ की नस

Published on: November 24, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के सीएम न बनने से दुखी एक शिवसेना समर्थक ने वाशिम जिले में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने रविवार को यह चौंकाने वाली जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम को मुंबई से 580 किमी दूर मनोरा चौक पर हुई. वाशिम जिले के उमरी गांव निवासी रमेश बालू जाधव वहां किसी काम से गया था.

http://60 किलो गांजे के साथ महिला और युवक गिरफ्तार

दिगरस पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खबर मिलने के बाद नशे में धुत जाधव ने ब्लेड से अपने हाथ का नस काट ली. उन्होने बताया कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जाधव को अपना हाथ जख्मी करते देखा तो उसने दौड़ कर उसे आत्महत्या करने से रोक लिया. जाधव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, उसने शराब के नशे में यह कदम उठाया होगा. उन्होने बताया कि घटना की जांच चल रही है.

http://भारत ने बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

अजित पवार ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि हम महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजित पवार ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद. हम एक स्थिर सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करेगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now