আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिखर धवन का बेटे के साथ दंगल, देखिए वायरल वीडियो

Published on: May 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर यानी शिखर धवन और उनके बेटे जोरावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में क्रिकेटर पिता के साथ जोरावर दंगल करते दिख रहे हैं. यही नहीं, बैकग्राउंड में ‘दंगल’ फिल्म का सॉन्ग भी बज रहा है. दरअसल, शिखर ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है. इस वीडियो में वे अपने बेटे जोरावर के साथ कुश्ती कर रहे हैं. बैकग्राउंड में शिखर धवन ने कुश्ती पर बनी मशहूर फिल्म ‘दंगल’ का गाना ‘दंगल-दंगल’ बजा रखा है.

http://हंदवाड़ा मुठभेड़ में कर्नल-मेजर समेत 5 जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

इस गाने पर कुश्ती करते हुए शिखर जोरावर को इस खेल के दांव सिखाते दिखाई देते हैं. इस वीडियो का शिखर ने कैप्शन भी दंगल फिल्म के गाने पर ही लिखा है, ‘रे लट्ठ गाड़ दूं, रे जाड़ा पाड़ दूं’. बता दें कि लॉकडाउन के दौरान शिखर अपने बेटे जोरावर के साथ घर के अंदर ही क्रिकेट भी खेल चुके हैं. इसे उन्होंने क्वॉरंटीन क्रिकेट लीग का नाम दिया था. इसमे जोरावर ने गब्बर का विकेट 99 रन पर उखाड़ दिया था. कुश्ती और क्रिकेट के अलावा शिखर और जोरावर की जोड़ी डांस में भी हाथ आजमा चुकी है. उनका लॉकडाउन के दौरान ‘डैडी कूल’ गाने पर किया गया डांस बेहद वायरल हुआ था.

http://अपने बीमार बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंची बिल्ली! डॉक्टर रह गए हैरान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now