नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी दिल्ली में विवेक विहार में एक लड़की के बाल काट कर चेहरे पर कालिख पोत दी गई और जूते की माला पहनाकर गलियों में घुमाया गया. पुलिस ने इस मामले में गैगरेप का मुकदमा दर्ज कर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार लड़की के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी, इस वजह से इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था. उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी. लड़के के परिवार वालों को लगता था कि खुदकुशी की वजह लड़की है. पुलिस इन सभी एंगल से मामले कि जांच कर रही है.
https://नक्सलियों ने की पूर्व उप सरपंच की हत्या, सड़क पर फेंका शव
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया- कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया. उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया. मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं. सब अपराधी आदमी-औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए. घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये बेहद शर्मनाक है, अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई. केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें. दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.
https://अंकिता ने ‘अंग लगा ले’ गाने पर दिखाई दिलकश अदाएं, शेयर किया वीडियो









