नई दिल्ली. एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी का नया गाना रानी हिंदुस्तानी रिलीज हो गया है. इस गाने में विद्या बालन की मस्ती देख और इसके शानदार म्यूजिक पर आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे. गाने को काफी पसंद किया जा रहा हैं. इस शानदार गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज़ दी है और ये संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर द्वारा रचित है. वहीं गाने के लिरिक्स वायु ने लिखे हैं. गौरतलब है कि अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शंस और विक्रम मल्होत्रा (अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित,
http://रिलीज होते ही वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना ‘गॅउवें के शिवाला’
शकुंतला देवी में विद्या बालन के साथ-साथ जिशु सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा और अमित साध प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म की स्टोरीलाइन अनु मेनन और नयनिका महतानी ने लिखी है. जबकि संवाद इशिता मोइत्रा द्वारा लिखे गए हैं. ये फिल्म 31 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. बात करें शकुंतला देवी की जिनके जीवन पर ये फिल्म आधारित है, वो गणितीय कौशल के अलावा अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के लेकर सभी से एकदम अलग शख्सियत रखती थीं. देखिए गाना-
http://दिल बेचारा का नया गाना ‘खुलके जीने का’ रिलीज, दिखी सुशांत-संजना की खूबसूरत केमिस्ट्री










