আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शाहरुख ने बचाई ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान, सलमान ने वीडियो पोस्ट कर दिया ऐसा रिएक्शन

Published on: October 31, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. शाहरुख खान ने दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर की जान बचाकर साबित कर दिया कि वह फिल्मों में ही नहीं, असल जिंदगी में भी हीरो हैं. इस काम के लिए शाहरुख खान की जितनी तारीफ की जाए, वो भी कम है. हाल ही में सलमान खान ने भी शाहरुख खान के इस काम पर अपना रिएक्शन दिया है. सलमान खान ने किंग खान का वीडियो पोस्ट कर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं. सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. शाहरुख खान का यह वीडियो उनकी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का है.

http://1 नवंबर से बदल जाएंगे ये नियम, जान लें नहीं तो होगा नुकसान

इसे पोस्ट करते हुए सलमान खान ने कहा, “असली हीरो वही होता है, जो आग में कूदकर, भूजाकर बचाता है.” शाहरुख खान के इस काम के लिए केवल सलमान खान ही नहीं, बल्कि सभी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं. दरअसल एक वेबसाइट के मुताबिक ऐश्वर्या की मैनेजर अर्चना पार्टी के बाद करीब 3 बजे घर जा रही थीं. इस दौरान जाते हुए उनके पास रखे दिए से उनके लहंगे में आग लग गई. आग उनके शरीर तक पहुंचने लगी. उनको बचाने के लिए ऐश्वर्या ने दिमाग लगाया और आग को रोकने के लिए अर्चना का लहंगा फाड़ दिया. उसी वक्त शाहरुख भी फटाफट आए और उन्होंने अपनी शेरवानी से अर्चना की बॉडी को कवर किया. ऐश्वर्या और शाहरुख की सुझ-बुझ से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया.

http://बेहद गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल ने क्रिकेट से लिया ब्रेक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now