नई दिल्ली. एक्ट्रेस शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह गुरु रंधावा के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रही हैं. फैंस उनके इस वीडियो पर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. सामने आई वीडियो में शहनाज और गुरु रंधावा एक याच पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में शहनाज ग्रीन कलर के ऑफ शोल्डर जंपसूट में नजर आ रही हैं. वहीं गुरु रंधावा ने ग्रीन जैकेट के साथ ब्लैक टीशर्ट पहना हुआ है. खुले आसमान के नीचे दोनों बाहों में बाहें डाले डांस कर रहे हैं. इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पंजाबी सिंगर ने लिखा- ‘पा गईयां शमन ने पर अपनी फेवरेट शहनाज गिल के साथ. साथ ही उन्होंने फैन्स से ये भी पूछा है कि- क्या हमें एक साथ वीडियो शूट करना चाहिए?
https://प्रेमी की कहीं और तय हुई शादी तो प्रेमिका पहुंची थाने, थानेदार ने दिलाया ‘इंसाफ’
एक यूजर ने लिखा- दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हो. वीडियो छोड़ों दोनों शादी कर लो. वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा- हमेशा से सिडनाज की जोड़ी बेस्ट रही है… वो एक दूसरे के लिए ही बने थे, दोनों की बहुत अच्छी जोड़ी थी, लेकिन सिड अब हमारे बीच नहीं है. भले ही कोई करीबी हमें छोड़कर चला जाए लेकिन जिंदगी खत्म नहीं होती. मुझे लगता है कि गुरु उस खालीपन को भर सकते हैं क्योंकि वो अच्छे इंसान हैं और मुझे ये भी लगता है कि वह सना को लाइक करते हैं. एक अन्य ने कमेंट में लिखा- इसमें किसी को शक नहीं कि वह उससे प्यार करता है लेकिन वह इग्नोर करने की कोशिश कर रही है.
https://युवक ने हत्या के बाद 4 दिन तक छिपाई युवती की लाश, ऐसे खुला राज
https://www.instagram.com/p/ClHNqQbs19c/










