रायपुर. पुलिस ने बुधवार देर रात छापामार कार्रवाई कर एक महिला दलाल, तीन लड़कियों और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक राजेन्द्र नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि महावीर नगर स्थित प्रेम पार्क के फ्लेट नंबर 101 में लड़कियों और लड़कों का देर रात आना जाना चल रहा है. शिकायत के बाद पुलिस ने रात करीब 10 बजे अपार्टमेंट में दबिश दी, तो वहां लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाई गई. गिरफ्तार तीनों लड़कियां मप्र के शहडोल, बिलासपुर और रायपुर की रहने वाली है. युवक अशोक दास, मो. रजा अंसारी और मो. तैयब रायपुर के निवासी है. पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुरानी बस्ती सीएसपी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की गई है. मामले में संलिप्त 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
http://VIDEO : आम्रपाली दुबे के होली गाने ने रिलीज होते ही मचाया तहलका
विभिन्न रिक्त संविदा पदों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
महासमुंद. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 05 मार्च 2020 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते है. संविदा भर्ती विज्ञापन की विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट में अवलोकन किया जा सकता है.
http://पैदा होते ही गुस्से से घूरती रही बच्ची, डॉक्टर भी रह गए हैरान







