धमतरी. आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी एहसान तिग्गा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं विधानसभा ध्यानाकर्षण सूचना का गलत जवाब प्रस्तुत करने करने के आरोप में उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में तिग्गा का मुख्यालय कार्यालय, उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला-बीजापुर नियत किया गया है.
http://मारुति सुजुकी ने लॉन्च की 7 सीटर MPV, जानिए कीमत और फीचर्स
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 24 अक्टूबर को
धमतरी. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आगामी 24 अक्टूबर को आहूत की गई है. सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर रजत बंसल ने सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.
http://भारत की पारी और 202 रन से ऐतिहासिक जीत, दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ
समय-सीमा की बैठक 23 अक्टूबर को
धमतरी. समय-सीमा की बैठक बुधवार 23 अक्टूबर को आहूत की गई है. सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर रजत बंसल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.







