আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत की पारी और 202 रन से ऐतिहासिक जीत, दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

Published on: October 22, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान भारत ने दक्षिण अफ्रीका का सूपड़ा साफ कर दिया. एक पारी और 202 रन से रांची टेस्ट अपने नाम करते हुए टीम इंडिया ने 3-0 से यह टेस्ट सीरीज अपने नाम की. इसी के साथ भारत ने लगातार 11 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया. यह पहला मौका है जब भारतीय टीम ने प्रोटियाज टीम को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. रोहत शर्मा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. मैच के चौथे दिन सिर्फ 12 गेंदों का खेल हुआ. चौथे दिन के दूसरे ही ओवर में अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे स्पिनर शहबाज नदीम ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीकी पारी का अंत किया.

http://संदीप हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटों में ही ढूंढ निकाला

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित कर दी थी. जवाब में दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 162 रनों पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के आधार पर भारत को 335 रनों की बढ़त मिली. अफ्रीकी टीम फॉलोऑन नहीं बचा पाई, फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 133 रन पर ढेर हो गई. इसी के साथ ही विराट ब्रिगेड ने महाजीत का तोहफा दे दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए थयूनिस डि ब्रूइन ने 30 और जॉर्ज लिंडे ने 27 रन बनाए. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. शहबाज नदीम और उमेश यादव को 2-2 विकेट मिले. जडेजा और अश्विन के खाते में 1-1 विकेट आया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now