আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जेल में बंद कैदी को सुविधाएं देने मांगी रिश्वत, 10 हजार लेते प्रहरी पकड़ाया

Published on: December 12, 2019
---Advertisement---

कोरबा. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जेल में बंदी को सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर रिश्वत ले रहे प्रहरी को रंगे हाथ पकड़ा है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को कटघोरा उपजेल के प्रहरी धीरेंद्र सिंह परिहार को यहां बंदी शंकरलाल रजक की पत्नी से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. प्रहरी परिहार ने रजक को जेल की चार-दीवारी में भी मनचाही सुविधाएं दिलाने दो लाख की रिश्वत मांगी थी, जिसकी पहली किश्त के तौर पर उसे एसीबी के अफसरों ने 10 हजार रुपए लेते धर-दबोचा.

http://चोटिल शिखर धवन वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से भी बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

कटघोरा उपजेल के प्रहरी डीएस परिहार का दावा था कि वह जेल के अंदर बंद कैदी को सारी सुविधाएं दिला सकते हैं. इसके एवज में इन्होंने 2 लाख रुपए घूस मांगी.  डीएस परिहार दोपहर के वक्त घूस की रकम लेने कटघोरा में एसबीआई बैंक एटीएम के पास पहुंचे थे. शंकर की पत्नी रोहिणी रजक से 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई. मगर सौदा 50 हजार में पक्का हुआ था. इसकी जानकारी महिला ने एसीबी को दे दी.

http://कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, मंडी उपनिरीक्षक निलंबित

http://छोटे किसानों का धान अभियान चलाकर खरीदने कलेक्टरों को निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now