नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज में चोटिल शिखर धवन की जगह लेंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को शिखर धवन के चोट पर जानकारी देते हुए बताया कि उनका जगह मयंक अग्रवाल वनडे टीम का हिस्सा होंगे. कर्नाटक के 28 साल के इस क्रिकेटर को अंतरराष्ट्रीय सीमित ओवरों के प्रारूप में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी. धवन का घुटना सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गया था.
http://कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, मंडी उपनिरीक्षक निलंबित
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में चोटिल शिखर धवन की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया. ऐसा लग रहा था कि धवन वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे, लेकिन उनकी चोट अनुमान से ज्यादा गंभीर है. ऐसा पहली बार नहीं है कि मयंक अग्रवाल वनडे में टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं. विश्व कप के दौरान विजय शंकर की जगह उन्हें टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल किया गया था, हालांकि तब उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
http://छोटे किसानों का धान अभियान चलाकर खरीदने कलेक्टरों को निर्देश











