पिथौरा. पिथौरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा को पुनः सर्वसम्मति से चुना गया. इसके अलावा 5 संरक्षक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव, सचिव एवं कार्यकारिणी का गठन भी किया गया. प्रेस क्लब की बैठक मंगलवार को सम्पन्न हुई. संगठन के बारे में विचार विमर्श के बाद प्रेस क्लब का गठन सम्पन्न किया गया. प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर सिंह खनूजा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं मनोहर साहू महासचिव चुने गए. इसके अलावा मुख्य संरक्षक कुलवंत खनूजा, स्वप्निल तिवारी, संरक्षक ऋषिकेश शुक्ला, पवन गुप्ता एवं लालबहादुर महंती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, सचिव निशु माटा, उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल एवं मनराखन ठाकुर, सहसचिव राजेश बंसल एवं सुरेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता मनोनीत किए गए. कार्यकारिणी में आशीष शर्मा, सौरभ अग्रवाल, हमिश रिजवी, सोनू सेन, महेंद्र सोनी, राजेश मिश्रा, सुमित अग्रवाल, प्रमोद सिन्हा, दिनेश गोयल का मनोनयन हुआ.
https://64MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले के साथ Lava Agni 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी को
महासमुंद. शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 09 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी. सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की अधिकारिक वेबसाइट https://aissee.nta.nic.in पर 05 नवम्बर 2021 तक भरे जाएंगे.
https://नवा रायपुर जंगल सफारी की तर्ज पर रामचुआ-हरमो में बनेगा एक और जंगल सफारी







