আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गोलगप्पे में टॉयलेट का पानी मिलाते पकड़ाया विक्रेता, लोगों ने की पिटाई

Published on: November 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऐसे कौन होगा गोलगप्पे का नाम सुनकर जिसके मुंह में पानी न आ जाता हो. लेकिन अगली बार गोलगप्पे खाने से पहले एक बार पानी की तफ्तीश जरूर कर लीजिएगा. दरअसल, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक पानीपूरी विक्रेता को पकड़ा गया है जो मसाले वाले पानी में शौचालय का पानी मिला रहा था. उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा मिलावटी पानीपूरी का बनाया गया वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पानीपूरी वाला अपने खास स्वाद के लिए शहर भर में प्रसिद्ध था.

http://मछली दिखाने के बहाने युवक ने की नाबालिग से छेड़छाड़, अपराध दर्ज



उसका ठेला आमतौर पर कोल्हापुर की रणकला झील के पास ही खड़ा होता था. जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता लगा और पानीपूरी के पानी में शौचालय का पानी मिलाने वाला वीडियो मिला, तो गुस्साई भीड़ ने शख्स की बुरी तरह से पिटाई की और उसका ठेला पलट दिया. इसके साथ ही उसका खाने-पीने का सामान भी सड़क पर फेंक दिया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को आगे से वहां ठेला नहीं लगाने का निर्देश दिया है.

http://मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस में कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now