আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सहवाग ने बताया, रहाणे को कब टीम इंडिया से करना चाहिए बाहर?

Published on: September 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गए जहां वो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. पूरे दौरे पर वो महज एक अर्धशतक लगा सके और अब उनके आलोचक लगातार टीम इंडिया के उपकप्तान को बाहर करने की बात कह रहे हैं. हालांकि पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रहाणे को एक और मौका देने की बात कही है. सहवाग ने सोनी स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा कि अजिंक्य रहाणे को एक और सीरीज में मौका मिलना चाहिए.

https://SBI ग्राहक ध्यान दें! कल 2 घंटे बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य सेवाएं

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर विदेशी सीरीज खराब जाती है तो आपको घरेलू सीरीज में भी मौका मिलना चाहिए. विदेशी दौरे कभी-कभी होते हैं और भारत में आप हर साल टेस्ट सीरीज खेलते हो. अगर भारत में भी रहाणे का बल्ला नहीं चलता है तो मैं मान सकता हूं कि उनकी फॉर्म खराब है और तभी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए. सहवाग ने आगे कहा कि मैंने कई महान खिलाड़ियों को देखा है कि उन्होंने 8-9 टेस्ट मैचों में कुछ नहीं किया. उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं निकला. लेकिन उन्हें मौका मिला तो उन्होंने ने ही एक साल में 1200 से 1500 टेस्ट रन बना दिए.

https://पुल से गिरने से युवती मौत, हादसा या खुदकुशी जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now