আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्रकारों को देख पट्टी-पासा छोड़कर भागा खड़खड़िया संचालक

Published on: August 31, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. नगर के समीप बया पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कौहाबहरा में सोमवार जन्माष्टमी की रात खड़खड़िया (जुआ) के संचालक क्षेत्र के कुछ पत्रकारों को देख खड़खड़िया पट्टी-पासा छोड़कर भाग निकले. ज्ञात हो कि बया पुलिस चौकी के अंतर्गत लगातार जुआ और खड़खड़िया के अलावा शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान हैं. इसकी शिकायत चौकी प्रभारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया जाना आश्चर्यजनक है. जानकारी के अनुसार बया क्षेत्र के वन ग्रामों में विगत कुछ माह से लगातार जुआ एवं खड़खड़िया के लिए बकायदा मेला-मड़ई आयोजित कर ग्रामीणों को बुलवाकर आयोजन होते हैं. इन आयोजनों में सैकड़ों ग्रामीण खड़खड़िया में अपना भाग्य आजमाते हैं पर जानकर बताते हैं कि इस खेल में खेलने वाले कभी नहीं जीतते पर खिलाने वाला ग्रामीणों से लाखों रुपए खेल के नाम से लूट ले जाते हैं.

http://16 साल के बेटे ने शराबी पिता को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

चौकी में शिकायत, प्रभारी का इंकार

उक्त मामले में बया पुलिस के चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में कहीं भी खड़खड़िया या जुआ होने की बात से इंकार करते हैं. बल्कि शराब बिक्री की बात स्वीकार जरूर करते हैं.

पत्रकारों ने दी दबिश

क्षेत्र के ग्रामीणों ने कसडोल क्षेत्र के कुछ पत्रकारों से इस बात की शिकायत की कि स्थानीय पत्रकार उनकी बात प्रकाशित नहीं करते इसलिए आप लोग स्वयं देखकर पुलिस अधिकारियों तक ग्रामीणों की बात पहुंचाएं. जिससे बर्बाद हो रहे ग्राम के युवा खेती-किसानी के रास्ते पर लौट सकें. बाद सोमवार रात कसडोल एवं पिथौरा के करीब आधे दर्जन पत्रकार ग्रामीणों द्वारा बताए गए कौहाबहरा पहुंचे. पत्रकारों के अनुसार ग्राम के बीचों-बीच एक ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने मांदर की थाप लग रही थी वहीं दूसरी ओर गली के बीच दर्जनों युवाओं से घिरे स्थल पर खड़खड़िया के पासे चल रहे थे.

इसी बीच पत्रकारों का वाहन देखते ही खड़खड़िया संचालक अपनी पट्टी-पासा छोड़कर भाग निकले. बाद जब पत्रकारों की टीम पुलिस को सूचना देने की कोशिश कर रहे थे तभी कोई खड़खड़िया संचालक का साथी पट्टी भी ले भागा. बहरहाल, लगातार उक्त क्षेत्र में चल रहे अनैतिक कार्यों से प्रभावित हो रहे क्षेत्र के ग्रामीणों के माथे में चिंता की लकीरें स्पष्ट देखी जा सकती है एवं सरकार के प्रति आक्रोश भी स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है.

http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, जानिए नया भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now