नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है. भाजपा ने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र – 2022’ नाम दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर के कार्यकाल में 6000 किलोमीटर सड़कें बनीं, आवास बने, गरीबों को राशन दिया, पांच साल की अवधि में एम्स बनाकर दिया. बल्क ड्रग फार्मा पार्क भी बनाया जा रहा है. भाजपा ने घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने का वादा किया है. इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी. मुख्यमंत्री सम्मान निधि के साथ 3000 रुपए सालाना दिए जाएंगे. आठ लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे.
https://डाटा चोरी करते हैं ये ऐप्स, मोबाइल से तुरंत करें डिलीट
सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जोड़ेंगे. पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. मोबाइल क्लीनिक वैन हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी. हिम स्टार्ट अप योजना चलेगी. एक्स ग्रेशिया राशि शहीदों के परिजनों के लिए बढ़ाएंगे. वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के गैर कानूनी इस्तेमाल पर रोक लगेगी. कर्मचारियों की जो भी अनियमितताएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा. सीएम शगुन की राशि 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए की जाएगी. छात्राओं को साइकिल और स्कूटी देने का वादा किया है. भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को तीन मुफ्त एलपीजी सिलिंडर दिए जाएंगे. उचित मूल्य की दुकानों से चारा दिलाएंगे. स्त्री शक्ति कार्ड सभी महिलाओं को पहुंचाए जाएंगे. हर जिले में दो गर्ल्स हॉस्टल बनेंगे. महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देंगे.
https://नंद विधायक बनकर काम करना पसंद करेंगे या कलेक्शन मास्टर के कठपुतली कलेक्शन एजेंट बनकर?









