रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ बाबा गुरू घासीदास के बताए सत्य, अहिंसा, भाईचारा, बंधुत्व, समानता और सद्भाव के मार्ग पर चलकर तीव्र गति से विकास कर रहा है. उन्होंने रविवार को मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम लालपुर धाम में बाबा गुरू घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों को वर्तमान जनसंख्या के अनुसार 13 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से 2021 की जनगणना शीघ्र कराने की मांग करते हुए कहा कि नई जनगणना के अनुरूप अनुसूचित जाति को तत्काल आरक्षण प्रदान किया जाएगा.
https://संभागों में खुलेंगे SC-OBC के लिए नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लालपुर धाम के विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने लालपुर धाम में आयोजित कार्यक्रम में सतनामी समाज के आस्था और विश्वास के प्रतीक जोड़ा जैतखाम और मंदिर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. उन्होंने लोगों को बाबा गुरू घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने सत्य पर चलने का रास्ता दिखाया है. राज्य शासन बाबा के बताए गए रास्ते पर चल रहा है. उनका सामाजिक समरसता का संदेश आज भी प्रासंगिक है.
https://श्रद्धा मर्डर जैसा मामला, शख्स ने दूसरी पत्नी के किए कई टुकड़े







