नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है. सोमवार को शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और असम से दो दिन में हलफनामा दायर कर यह बताने को कहा है कि कोरोना के मौजूदा हालात से निपटने के लिए उन्होंने क्या उपाय किए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के मामले बढ़ने के बावजूद शादी और भीड़ वाले कार्यक्रम करने की इजाजत देने पर गुजरात सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि गुजरात में दिल्ली और महाराष्ट्र के बाद सबसे खराब हालात हैं. अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी.
http://राज्य में धान खरीदी व्यवस्था निरीक्षण के लिए गठित होगा दल
दिल्ली सरकार की ओर से अदालत को जानकारी दी गई है कि निजी अस्पतालों में व्यवस्था बढ़ाई गई है और 80 फीसदी आईसीयू में रिजर्वेशन किया गया है. दिल्ली सरकार के वकील की ओर से अदालत में कहा गया कि उन्होंने सभी निर्देशों का पालन किया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवंबर में कोरोना के केसों में भारी बढ़ोतरी हुई है. हम राज्यों से ताजा स्टेटस रिपोर्ट चाहते हैं. अगर तैयारी ठीक से नहीं की गई तो दिसंबर में हालात और बदतर हो सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों, मरीज़ों के प्रबंधन और वर्तमान स्थिति पर चार राज्यों से रिपोर्ट मांगी है.
http://पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में निधन








